Kunwar Vijay Pratap Singh Resigns: पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। अब अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी विधायक पद छोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में पार्टी छोड़ने वाले वह तीसरे विधायक हैं। लगातार सामने आ रहे इन इस्तीफों से पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने X पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब को नशे, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल से बाहर निकालने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को छोटी-मोटी राजनीति और फीता काटने के दिखावे से ऊपर उठकर फिर से प्रगतिशील और सबका चहेता बनाना होगा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि विधायक के तौर पर उन्होंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे कर लिए हैं।
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को ही अपनी नाराजगी के संकेत दे दिए थे। उस दिन पटियाला की समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद कुंवर विजय प्रताप ने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि जिन अपराधियों के खिलाफ वह आज भी पुलिस अधिकारी के तौर पर अदालत में गवाही देने जाते हैं, वे या उनके परिवार के सदस्य अब सरकार और पार्टी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इनमें से एक व्यक्ति ने उन्हें खुलेआम धमकी भी दी थी और वह एक मंत्री के करीबी के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचा था।
ये भी पढ़ें: AAP से क्यों नाराज हैं पंजाब के 2 विधायक? विधानसभा चुनाव से पहले हरमीत और चेतन ने दिया इस्तीफा
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…