Monday, Nov 09

होम = Others = AAP से क्यों नाराज हैं पंजाब के 2 विधायक? विधानसभा चुनाव से पहले हरमीत और चेतन ने दिया इस्तीफा

AAP से क्यों नाराज हैं पंजाब के 2 विधायक? विधानसभा चुनाव से पहले हरमीत और चेतन ने दिया इस्तीफा

by | Nov 1, 2026 | Others

AAP MLA Resignation Punjab: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के दो विधायकों ने इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी छोड़ दी है। दोनों के इस फैसले से चुनाव से पहले AAP को झटका लगा है।

पिछले साल से ही सरकार से चल रहा था टकराव

पठानमाजरा और पंजाब सरकार के बीच तनातनी पिछले साल सितंबर में खुलकर सामने आई थी। उस समय उन्होंने बाढ़ और अपने विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनकी सुरक्षा वापस लेने और पुलिस अधिकारियों के तबादलों को लेकर विवाद बढ़ा। बाद में एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।

अमित शाह की जनसभा में थाम सकते हैं BJP का दामन

खबरों के मुताबिक, दोनों विधायक आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान उनके पार्टी में शामिल होने की संभावना है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब AAP ने एक दिन पहले ही पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। खास बात यह है कि इस सूची में दोनों विधायकों को जगह नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, भगवंत मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव