Punjab News: पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिला। सत्र शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने सीएम मान पर नशे में सदन में आने का आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और सदन से बाहर निकल गए।
इसके बाद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे शराब पीकर सदन में आए थे। बाजवा ने मांग की कि सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसने शराब का सेवन किया है और किसने नहीं।
शिरोमणि अकाली दल (एसकेडी) ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा है कि, "आप खुद मुख्यमंत्री का हाल देख लीजिए कि वह विधानसभा में किस तरह व्यवहार कर रहे हैं।"आगे शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि पार्टी मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। आज के दिन उन्हें शराब पीकर विधानसभा नहीं जाना चाहिए था। शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि आज पूरे पंजाब के सामने मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट कराया जाए ताकि पंजाब के लोगों को सच पता चल सके।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…