Cover Story Global

ट्रंप के बाद अब चीन पहुंचेंगे Vladimir Putin, 19 मई को जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

दुनिया की नजर एक बार फिर चीन की राजधानी बीजिंग पर टिक गई है। व्लादिमीर पुतिन 19 से 20 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात जिनपिंग से होगी। यह दौरा उस समय हो रहा है जब हाल ही में दोनल ट्रम्प ने भी चीन का दौरा किया था।

दो दिनों की यात्रा में क्या होगा

पुतिन की यह यात्रा 19 और 20 मई तक चलेगी। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बैठक के बाद संयुक्त बयान और कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। रूस और चीन पिछले कई वर्षों से रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच चीन रूस के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार बना हुआ है। इस यात्रा में ऊर्जा, व्यापार, शिक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

25 साल पुराने समझौते की वर्षगांठ पर विशेष दौरा

यह यात्रा रूस और चीन के बीच 2001 में हुए “ट्रीटी ऑफ गुड-नेबरलिनेस एंड फ्रेंडली को ऑपरेशन” के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। दोनों देश इस मौके को अपने संबंधों को और मजबूत करने के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।

क्या होंगे प्रमुख मुद्दे

विशेषज्ञों के अनुसार वार्ता में निम्न विषय प्रमुख रह सकते हैं वैश्विक शक्ति संतुलन, व्यापार और निवेश, ऊर्जा आपूर्ति, Ukraine संकट, एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा दोनों नेता क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर अपने विचार साझा करेंगे।

चीन क्यों बन रहा है वैश्विक कूटनीति का केंद्र

कुछ ही दिनों के भीतर चीन ने अमेरिका और रूस दोनों के शीर्ष नेताओं की मेजबानी की है। इससे संकेत मिलता है कि बीजिंग वैश्विक कूटनीति में अपनी भूमिका और प्रभाव को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

भारत सहित कई देश इस बैठक पर नजर रखे हुए हैं। रूस-चीन संबंधों में गहराई आने से ऊर्जा बाजार, रक्षा समीकरण और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर असर पड़ सकता है। हालांकि इसका वास्तविक प्रभाव वार्ता के परिणामों पर निर्भर करेगा।

19 मई को होने वाली पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात केवल एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। ट्रंप की चीन यात्रा के तुरंत बाद यह दौरा बीजिंग की बढ़ती कूटनीतिक भूमिका को दर्शाता है। आने वाले दिनों में इस बैठक से निकले फैसलों पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.tv/breaking/highcourt-outside-illegal-chambers-bulldozer-action-lawyers-panic-42603/

Lavanya Dayal

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

58 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago