Rajasthan Civic Election BSP Mayawati: राजस्थान के निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रदर्शन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जीतने वाले उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। हालांकि, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए और दावा किया कि अगर सब कुछ निष्पक्ष तरीके से होता तो बसपा के कई और उम्मीदवार भी जीत सकते थे।
मायावती ने कहा कि राजस्थान के निकाय चुनाव में BSP ने 19 पार्षद जिताकर भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई BSP उम्मीदवारों को दोबारा मतगणना के दौरान सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के चलते मामूली वोटों के अंतर से हरा दिया गया, वरना पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था। मायावती ने जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
मायावती ने कहा कि पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी BSP का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन चुनावों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में BSP को बेहतर नतीजे दिलाने के लिए मजबूती से काम करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी के खाते में 4,179 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस ने 3,613 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं आम आदमी पार्टी को 42, बीएपी को 8, सीपीआईएम को 38 और आरएलपी को 63 सीटें मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 2,273 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनपीपी का खाता नहीं खुल सका।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…