Breaking

जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर CEO का पद, इन कामों पर होगा फोकस

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभालेंगे। उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, कामकाज में पारदर्शिता लाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की होगी। मंदिर प्रबंधन की दिशा में जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रशासन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर

जितेंद्र मिश्रा के सामने राम मंदिर के प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था, दान से जुड़ी प्रक्रियाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके अलावा मंदिर की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए भी कदम उठाए जाने की उम्मीद है। ट्रस्ट की ओर से CEO के चयन के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई थी। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनी। बताया गया कि करीब 5,000 उम्मीदवारों में से उनका चयन किया गया है।

39 साल भारतीय वायुसेना में दी सेवा

जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायुसेना में करीब 39 वर्षों तक सेवा दी। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और विभिन्न अभियानों में हिस्सा लिया। वह नेशनल डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला था। पहलगाम हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने कमांडर के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद अब उन्हें राम मंदिर की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बोले- दो बार राष्ट्रसेवा का अवसर मिला

राम मंदिर CEO के रूप में चयन के बाद जितेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें जीवन में दो बार राष्ट्रसेवा का अवसर मिला। पहली बार भारतीय वायुसेना के माध्यम से देश की सेवा करने का मौका मिला और अब राम मंदिर तथा राम भक्तों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि राम मंदिर के प्रबंधन में संस्थागत मजबूती आएगी और श्रद्धालुओं का प्रशासन पर भरोसा और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/satya-niketan-incident-cm-rekha-gupta-reaction-no-mercy-for-guilty/

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago