Breaking

14 सुरक्षा जोन में बंटा रामलीला मैदान, 4 हजार जवान और 200 कैमरों से होगी निगरानी

Ramlila Maidan Rally Security: दिल्ली का रामलीला मैदान आज विपक्षी सियासत का केंद्र बनने जा रहा है। वोट चोरी के आरोपों, SIR प्रक्रिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के नेता एक मंच पर जुटेंगे। महारैली से पहले विपक्षी दलों ने रणनीति पर चर्चा की है, वहीं दिल्ली में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

4 हजार जवान, 200 CCTV और 14 सुरक्षा जोन में निगरानी

दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मार्च मार्ग और रामलीला मैदान में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात रहेंगी। मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनकी निगरानी सहायक आयुक्त रैंक के अधिकारी करेंगे। 200 से अधिक CCTV कैमरों के साथ ड्रोन और बॉडी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

भीड़ को लेकर अलग-अलग अनुमान

महारैली के आयोजकों ने 10 लाख तक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का है। अधिकारियों के मुताबिक, खाली मैदान में 45-50 हजार लोग आ सकते हैं, लेकिन कुर्सियों, बैरिकेडिंग और गलियारों के कारण इसकी प्रभावी क्षमता घटकर 30-40 हजार रह जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जगह भी रखी गई है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ प्रस्ताव पारित

रामलीला मैदान में महारैली से पहले विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

SIR पर चुनाव आयोग को घेरा

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के जरिए करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को उनके मताधिकार से वंचित होना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के स्कूल में KG की बच्ची से बर्बरता, तीसरी के छात्र ने पत्थर-गमले से हमला कर बालों से घसीटा

Sunil Gupta

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

16 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

43 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

60 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago