Bus Accident News: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस रामनगर-उधमपुर हाईवे पर कानोटे गांव के पास पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल तुरंत राहत कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी एक्स पोस्ट के जरिए राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक पोस्ट के जरिए इस दुर्घटना की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की है और उन्हें जानकारी मिली है कि रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस कानोटे गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मौके पर तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली अपनी स्थानीय कार्यकर्ता टीम के संपर्क में हैं, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…