Cover Story Latest

Rapido पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने को मजबूर करने का आरोप; CCPA ने बताया ‘डार्क पैटर्न’

Rapido CCPA Penalty: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने बाइक-टैक्सी और ऑटो प्लेटफॉर्म Rapido का संचालन करने वाली Roppen Transportation Services Pvt Ltd पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई अनुचित व्यापार व्यवहार, अनुचित अनुबंध और ‘डार्क पैटर्न’ के जरिए यात्रियों को अधिक किराया देने के लिए प्रभावित करने को लेकर हुई है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, ऐप पहले एक किराया दिखाता था। ग्राहक के स्वीकार करने के बाद उसे ज्यादा भुगतान के लिए ऐसे संदेश दिखाए जाते थे—“Higher the price, higher the chance of getting a ride” और “Captains aren't accepting at ₹60. Try adding +10, +20, +30”

‘Confirm Shaming’ और ‘Interface Interference’

CCPA ने इसे ‘Confirm Shaming’ माना, जिसमें ग्राहक को यह महसूस कराया जाता है कि ज्यादा भुगतान न करने पर राइड मिलने में देरी हो सकती है। 31 अगस्त के 34 पन्नों के आदेश में प्राधिकरण ने कहा कि कंपनी यह साबित करने वाला डेटा भी नहीं दे सकी कि अतिरिक्त भुगतान से राइड कन्फर्म होने की संभावना वास्तव में बढ़ती है।

Rapido ने इसे ड्राइवर और यात्री के बीच रियल-टाइम बातचीत बताया, लेकिन CCPA ने तर्क खारिज कर दिया क्योंकि प्लेटफॉर्म किराया तय करने के साथ दोनों पक्षों को नियंत्रित करता है। ‘Set your price’ फीचर में स्लाइडर ऊपर करने पर हरे रंग में ज्यादा कीमत का संकेत और नीचे करने पर लाल/ऑरेंज चेतावनी दिखाई जाती थी। ऊपर कीमत बढ़ाने के लिए अधिक जगह भी थी। CCPA ने इसे ‘Interface Interference’ कहा।

टिप के नाम पर अतिरिक्त भुगतान

CCPA के अनुसार किराए में दूरी, समय, ट्रैफिक, टोल और ड्राइवर को मिलने वाली रकम शामिल होती है। इसलिए अतिरिक्त रकम को ‘टिप’ कहना भ्रामक है। Motor Vehicle Aggregator Guidelines, 2025 के तहत टिप यात्रा पूरी होने के बाद स्वैच्छिक रूप से दिखनी चाहिए, बुकिंग या यात्रा के दौरान नहीं। Rapido को 15 दिन में अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी। वहीं Uber और Ola की जांच अभी जारी है। कार्रवाई 16 मई की एक शिकायत के बाद शुरू हुई थी, जिसमें प्री-राइड टिप और पीक आवर्स में कथित मनमानी डायनेमिक प्राइसिंग का आरोप लगाया गया था।

ये भी पढ़े: राजपाल यादव को SC से आखिरी 2 हफ्ते की मोहलत, ₹2 करोड़ जमा करने का आदेश; CJI बोले- ‘कोर्ट में भी कर रहे ड्रामा’

Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

37 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

51 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago