Breaking

रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Ravneet Singh Bittu Threat: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पंजाब में हड़कंप मच गया है। रविवार को सामने आए इस मामले में धमकी देने वाले ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के नेता मलिक इसहाक का नाम इस्तेमाल किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने धमकी वाले नंबर की जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

मिठाई का डिब्बा’ तैयार होने की धमकी

कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, अज्ञात कॉलर ने रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी देते हुए दावा किया कि उनके लिए 1 किलोग्राम का विस्फोटक उपकरण तैयार किया गया है। कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी औकात में रहने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि उनके लिए ‘मिठाई का डिब्बा’ तैयार है और अगले 5, 10 या 15 दिनों में कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षाकर्मियों और साथियों को भी धमकी

ऑडियो के शुरुआती विवरण के मुताबिक, अज्ञात कॉलर ने रवनीत सिंह बिट्टू के साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मियों और उनके साथियों को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की शुरुआती जांच कर रही है और कॉल से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि के लिए विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी विवादों में रहा है बिट्टू का काफिला

ऑडियो के शुरुआती विवरण के मुताबिक, अज्ञात कॉलर ने रवनीत सिंह बिट्टू के साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मियों और साथियों को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी है। यह मामला अभी शुरुआती जांच में है और पुलिस कॉल से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले 18 सितंबर को बिट्टू ने दावा किया था कि पंजाब के बटाला के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नशा-विरोधी यात्रा में शामिल होने पठानकोट जा रहे थे। उनके मुताबिक, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने काफिले को घेरकर पत्थर और अंडे फेंके, जिससे 2 एस्कॉर्ट और जैमर वाहनों के शीशे टूट गए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने पहुंचे रवनीत बिट्टू

Sunil Gupta

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago