नए लेबर कानून ने बदली पूरी तस्वीर
New Labour Codes: देश में लागू हुए नए लेबर नियम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। अब अगर आपकी नौकरी चली जाती है या आप खुद इस्तीफा देते हैं, तो कंपनी को आपका पूरा बकाया भुगतान महज 2 कार्य दिवस के भीतर करना होगा। यह बदलाव कर्मचारियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
पहले कर्मचारियों को फुल एंड फाइनल (FnF) सेटलमेंट के लिए 30 से 45 दिन, कभी-कभी उससे भी ज्यादा इंतजार करना पड़ता था। इस देरी के कारण लोगों को रोजमर्रा के खर्च, किराया और अन्य जरूरतों को पूरा करने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब नए नियम के तहत यह प्रक्रिया बेहद तेज कर दी गई है।
1 अप्रैल 2026 से लागू इस बदलाव के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है, उसे निकाला जाता है या कंपनी बंद हो जाती है, हर स्थिति में कंपनी को 2 कार्य दिवस के भीतर सभी बकाया भुगतान करना अनिवार्य होगा। यह प्रावधान नए लेबर कानून के तहत लागू किया गया है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में यह समयसीमा बढ़कर अधिकतम 30 दिन तक भी जा सकती है।
फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का मतलब सिर्फ आखिरी सैलरी देना नहीं है, बल्कि इसमें कई अन्य भुगतान भी शामिल होते हैं।
आखिरी महीने की सैलरी (काम किए गए दिनों के हिसाब से)
बची हुई छुट्टियों का नकद भुगतान
परफॉर्मेंस आधारित बोनस या इंसेंटिव
ऑफिस से जुड़े खर्चों का रिइम्बर्समेंट
टैक्स, एडवांस सैलरी या लोन की कटौती (अगर लागू हो)
नए नियमों में ग्रेच्युटी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। पहले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पाने के लिए कम से कम 5 साल तक काम करना जरूरी होता था, लेकिन अब यह सीमा घटाकर सिर्फ 1 साल कर दी गई है। कंपनी को यह भुगतान भी 30 दिनों के भीतर करना होगा।
यह नया नियम कर्मचारियों के आर्थिक सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे नौकरी छोड़ने या छूटने के बाद वित्तीय तनाव काफी हद तक कम होगा। कुल मिलाकर, यह बदलाव कर्मचारियों के हक में एक बड़ा सुधार है, जो कामकाजी लोगों की जिंदगी को आसान बना सकता है।
ये भी पढ़ें: गैस संकट में बड़ा बदलाव, अब नई व्यवस्था से मिलेगा LPG सिलिंडर, जाने क्या है अपडेट
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…