Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता आस्तिक चंद्र दास के कंकाल अवशेष कब्र से बाहर निकाले गए हैं। इन अवशेषों को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, ताकि उनकी मौत की वजह का पता लगाया जा सके।
संदेशखाली के झांझनिया गांव के रहने वाले आस्तिक चंद्र दास की चुनाव बाद हिंसा में मौत हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश पर मजिस्ट्रेट और मृतक के परिजनों की मौजूदगी में कंकाल निकाला गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
पुलिस के अनुसार, 2021 चुनाव परिणाम वाले दिन तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला था। आरोप है कि इसी दौरान आस्तिक चंद्र दास पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उनके बेटे सुब्रत दास का आरोप है कि हमले के बाद पिता को अस्पताल ले जाने से रोका गया, जिसके चलते उन्होंने घर में ही दम तोड़ दिया। परिवार का दावा है कि बाद में घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई और बिना पोस्टमार्टम शव दफनाने के लिए मजबूर किया गया।
राज्य में प्रशासनिक बदलाव के बाद परिवार ने अदालत का रुख किया, जिसके बाद यह आदेश आया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसे 2021 के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों का सबूत बताया। उन्होंने कहा कि तब पुलिस मूकदर्शक बनी रही, लेकिन उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और दोषियों को सजा मिलेगी। परिवार ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद संदेशखाली में राजनीतिक हलचल फिर तेज हो गई है।
ये भी पढ़े: राजस्थान की नगर पालिका चुनावों में BJP का दबदबा, 251 के रुझान ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…