Sasaram: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम सदर अस्पताल के मॉडल हॉस्पिटल से स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड में अचानक बिजली गुल होने के बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में निर्बाध बिजली के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर के साथ जनरेटर और अन्य वैकल्पिक इंतजाम भी हैं। इसके बावजूद बिजली जाने से मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से मरीजों की जांच और इलाज का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि MCB डाउन होने के कारण करीब दो मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। डीएम ने अस्पताल की बिजली व्यवस्था और घटना की वास्तविक वजह की जांच के लिए टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि, कुछ मिनट की बिजली कटौती में भी इमरजेंसी वार्ड को मोबाइल टॉर्च के सहारे चलाने की नौबत ने अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़े: एक्सपायर्ड दूध, सब्जियों पर फफूंद: बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा की खुली पोल
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…