Breaking

नहीं रहे शेख अहमद बिन राशिद: दुबई के शाही परिवार का वो चेहरा, जिसकी पहचान सत्ता से ज्यादा घुड़दौड़ और फुटबॉल से थी

Sheikh Ahmed Bin Rashid: दुबई के शासक और UAE के उपराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मक्तूम का सोमवार, 21 सितंबर 2026 को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। दुबई के शासक के कोर्ट ने उनके निधन की पुष्टि की है। शेख अहमद के निधन के बाद पूरे दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी झंडे आधे झुके रहेंगे। उनके निधन पर शाही परिवार के साथ-साथ UAE के शीर्ष नेतृत्व ने भी शोक जताया है। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने अपने छोटे भाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके लिए दुआ करते हुए कहा कि वह उनकी आंखों से दूर हो गए हैं, लेकिन दुआओं और दिलों से कभी दूर नहीं होंगे। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी शोक व्यक्त करते हुए UAE की तरक्की में शेख अहमद के योगदान को याद किया।

कौन थे शेख अहमद बिन राशिद

शेख अहमद, दुबई के पूर्व शासक शेख राशिद बिन सईद अल मक्तूम के चौथे और सबसे छोटे बेटे थे। वह मौजूदा दुबई शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम के छोटे भाई थे। उन्होंने ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट से सैन्य प्रशिक्षण हासिल किया था। UAE लौटने के बाद उन्होंने दुबई के सेंट्रल मिलिट्री रीजन में काम किया और बाद में इसके कमांडर की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन भी रहे।

फुटबॉल और घुड़दौड़ से रहा खास रिश्ता

शेख अहमद की पहचान सिर्फ सैन्य और सरकारी जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रही। उनका खेलों से भी गहरा जुड़ाव था। वह अल वस्ल स्पोर्ट्स क्लब से लंबे समय तक जुड़े रहे और अध्यक्ष के तौर पर क्लब के विकास में भूमिका निभाई। घुड़दौड़ के क्षेत्र में भी उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने जेबेल अली रेसकोर्स की स्थापना में भूमिका निभाई और UAE में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए काम किया। इसके अलावा Al Adiyat पत्रिका और दुबई रेसिंग क्लब से जुड़ी गतिविधियों के जरिए भी उन्होंने घुड़दौड़ को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

समुद्री खेलों को भी दिया बढ़ावा

शेख अहमद का जुड़ाव समुद्री खेलों से भी रहा। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल मरीन क्लब की स्थापना में भूमिका निभाई और 1988 में इसके पहले अध्यक्ष बने। उनके नेतृत्व में क्लब ने UAE में मोटरबोटिंग और अन्य समुद्री खेलों को बढ़ावा देने में काम किया। यही वजह है कि शेख अहमद बिन राशिद अल मक्तूम का सार्वजनिक जीवन सैन्य और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ फुटबॉल, घुड़दौड़ और समुद्री खेलों से भी जुड़ा रहा।

ये भी पढ़ें: चीनी के बाद प्याज ने रुलाया, 3 महीने में 82% से ज्यादा बढ़े दाम

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

3 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

4 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

4 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

4 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

4 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

5 hours ago