Sitapur BJP Office Snake: उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप खिड़की के रास्ते अंदर घुस आया। सांप कुछ ही देर में कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर के इनडोर के पास पहुंच गया। उसे देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामला लखीमपुर बाईपास पर सराय मलुही के पास स्थित भाजपा जिला कार्यालय का है। बताया गया कि कार्यालय का एक कर्मचारी जिलाध्यक्ष के कमरे की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर AC के पिछले हिस्से पर पड़ी, जहां उसे सांप की लंबी पूंछ दिखाई दी। पहले उसे कुछ समझ नहीं आया, लेकिन शक होने पर कर्मचारी ने डंडे से उसे हटाने की कोशिश की।
हलचल होते ही AC के पीछे छिपा सांप बाहर निकलने लगा। उसे देखते ही कार्यालय में मौजूद लोग घबरा गए। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। भाजपा जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह ने सांप का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भाजपा कार्यालय पहुंची। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने 5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। सांप के पकड़े जाने के बाद कार्यालय में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि सांप खिड़की के रास्ते कार्यालय के अंदर आया था और बाद में AC के पास जाकर छिप गया। समय रहते कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद वन विभाग को बुलाया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/brics-summit-security-delhi/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…