व्यापार

शेयर बाजार में हाहाकार! ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच सेंसेक्स 2700 अंक लुढ़का

Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध और बढ़ते तनाव ने भारतीय शेयर बाजार को सोमवार, 2 मार्च को भयंकर झटका दिया। निवेशकों में अचानक भारी अफरा-तफरी मच गई और बाजार प्री-ओपन सेशन में ही धड़ाम हो गया।

सेंसेक्स और निफ्टी की भारी गिरावट

• BSE सेंसेक्स प्री-ओपन में 2,743 अंक (3.38%) की गिरावट के साथ 78,543 के स्तर पर पहुंच गया।
• Nifty 50 भी 500 अंकों से अधिक लुढ़ककर 24,659 के नीचे चला गया।

इस अचानक गिरावट ने निवेशकों के करोड़ों रुपये पलभर में डुबो दिए।

कुछ सुधार के संकेत

प्रारंभिक झटके के बाद, बाजार ने हल्का सुधार दिखाया।

• सुबह 9:15 बजे BSE सेंसेक्स 1,193 अंक (1.47%) नीचे होकर 80,093 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
• Nifty 50 भी 273 अंक (1.09%) की कमजोरी के साथ 24,905 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव ने निवेशकों की मानसिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव डाला।

वैश्विक तनाव का असर

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता को बढ़ाया है। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा, क्योंकि निवेशकों ने अपने शेयर बेचकर जोखिम कम करने की कोशिश की।

निवेशकों के लिए चेतावनी

विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि मध्य-पूर्व का तनाव और बढ़ा तो बाजार में और भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान जंग का नया दौर, तेहरान में धमाके, बेरूत से पलायन, कतर ने बदली सुरक्षा रणनीति

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

12 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

14 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

14 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

15 hours ago