Categories: देश

कलबुर्गी में One Nation One Election पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सुनील बंसल, लोगों को किया जागरूक

कलबुर्गी। भाजपा इन दिनों एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर देश भर में जागरूकता अभियान चला रही है।इसी कड़ी में कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी सदगुरू श्री मधुसूदन साईं, यूनिवर्सिटी के चीफ मेंटर एवं पूर्व चांसलर नरसिम्हा मूर्ति और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अनिल एंटनी मौजूद रहे।

चुनौती बन रहा बार-बार चुनाव

बीजेपी के महासचिव सुनील बंसल ने कार्यक्रम के दौरान ‘One Nation, One Election’ को लेकर कहा कि अब देश चाहता है कि एक साथ चुनाव हो। उनका कहना है कि बार-बार चुनाव होने से देश आर्थिक, प्रशासनिक और राजनीतिक समस्याओं से घिर जाता है। भारत जैसे विशाल देश में बार-बार चुनाव होना बड़ी चुनौती बन गया है।

बार-बार चुनाव देश के लिए बोझ

सुनील बंसल के मुताबिक जब 1951-52 में पहला आम चुनाव हुआ था तो देश में सिर्फ 17 करोड़ 32 लाख मतदाता थे। आज मतदाताओं की संख्या 96 करोड़ से ज्यादा हो है। इस वजह से बार-बार चुनाव कराना देश पर भारी बोझ है। अच्छी बात ये है कि जनता भी एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन कर रही है। इस चुनाव प्रकिया से देश की एकजुटता और विकास प्रकिया को नई गति मिलेगी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

50 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago