Doomsday Fish : तमिलनाडु के समुद्री तट पर हाल ही में एक रहस्यमयी मछली देखी गई.करीब 30 फीट लंबी इस मछली को आम भाषा में 'डूम्सडे फिश' यानी 'कयामत की मछली' कहा जा रहा है. असल में यह मछली ओरफिश (Oarfish) है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में Regale Cus glesne कहा जाता है. समुद्र की गहराइयों में पाई जाने वाली यह दुर्लभ मछली की चांदी जैसी चमकदार त्वचा व लाल धारियां उसे और रहस्यमयी बना देती हैं.
दरअसल ओरफिश को लेकर दुनिया भर में कई लोक कथाएं प्रचलित हैं. जापान समेत कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में इसे प्राकृतिक आपदा का संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि जब यह मछली समुद्र की सतह पर आती है,तो उसके बाद भूकंप या सुनामी जैसे बड़े हादसे हो सकते हैं. 2011 की जापानी सुनामी से पहले भी ओरफिश देखे जाने की बात कही गई थी,जिससे यह धारणा और मजबूत हो गई.
हालांकि वैज्ञानिक इन बातों को पूरी तरह खारिज करते हैं. मरीन बायोलॉजिस्ट्स के अनुसार ओरफिश के सतह पर आने की कई प्राकृतिक वजहें हो सकती हैं. जिसमें मछली बीमार या घायल हो सकती है. वह समुद्र के तेज बहाव या धाराओं में बहकर रास्ता भटक गई हो या फिर वह अपने जीवन के अंतिम चरण में हो सकती है.
Indian National Centre for Ocean Information Services (INCOIS) के वैज्ञानिक डॉ. एन. राघवेन्द्र ने स्पष्ट किया कि अब तक ओरफिश के दिखने और भूकंप के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं पाया गया है. वहीं 2019 में हुए एक अध्ययन में भी प्रशांत महासागर में ओरफिश की उपस्थिति और भूकंपों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला.
विशेषज्ञों का मानना है कि ओरफिश का दिखाई देना किसी 'मनहूस संकेत' की बजाय समुद्र की विशाल और रहस्यमयी दुनिया की एक झलक है. यह दुर्लभ प्रजाति सामान्यतः समुद्र की 200 से 1000 मीटर गहराई में पाई जाती है और सतह पर आना बहुत ही असामान्य होता है. ऐसे में तमिलनाडु तट पर ओरफिश का दिखना निश्चित रूप से एक अद्भुत और दुर्लभ घटना है, लेकिन इसे प्रलय का संकेत मानना मिथक और अंधविश्वास है.
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…