Supreme Court Stray Dogs Order: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अपने पहले के आदेश में बदलाव से इनकार करते हुए सख्त रुख बरकरार रखा है। अदालत ने साफ कहा कि स्कूलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के आसपास आवारा कुत्तों की मौजूदगी स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने इन इलाकों से स्ट्रे डॉग्स को हटाने और उन्हें दोबारा वहीं छोड़ने पर रोक लगाने के निर्देश को भी कायम रखा। साथ ही, डॉग लवर्स की उस याचिका को खारिज कर दिया गया जिसमें कुत्तों को शेल्टर में भेजने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि नागरिकों के ‘राइट टू लाइफ’ की सुरक्षा करना राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है।
मामले की सुनवाई विक्रम नाथ की अगुवाई वाली बेंच ने की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए राज्यों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि स्ट्रे डॉग्स की बढ़ती संख्या के मुकाबले जरूरी बुनियादी ढांचा विकसित नहीं किया गया। कोर्ट के मुताबिक, नसबंदी और वैक्सीनेशन अभियान भी बिना किसी ठोस और दीर्घकालिक योजना के चलाए गए, जिससे पूरे सिस्टम का उद्देश्य प्रभावित हुआ।
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अगर राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों ने समय रहते दूरदर्शिता के साथ काम किया होता, तो आज स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को Animal Birth Control (ABC) गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेशों का पालन नहीं होने पर संबंधित राज्यों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…