तमिलनाडु

महंगाई का झटका! तमिलनाडु में दूध-दही के बढ़े दाम, जानिए नए रेट

Milk Price: तमिलनाडु में महंगाई का असर अब दूध और दही की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। राज्य की कई प्रमुख प्राइवेट डेयरियों ने दूध और दही के खुदरा दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दूध एजेंटों ने सरकारी सहकारी संस्था ‘आविन’ की सप्लाई पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई है और सरकार से इस मामले की समीक्षा करने की मांग की है।

प्राइवेट डेयरियों ने बढ़ाए दूध के दाम

तमिलनाडु में आरोग्या ब्रांड ने 21 सितंबर को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद हेरिटेज, तिरुमाला और जर्सी जैसी अन्य प्रमुख डेयरियों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए। इन कंपनियों ने दूध की कीमत में करीब 4 रुपये प्रति लीटर तक और दही की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के बाद 500 मिलीलीटर टोन्ड मिल्क का पैकेट 31 रुपये से बढ़कर 32 रुपये हो गया है। वहीं 500 मिलीलीटर स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 37 रुपये और फुल क्रीम दूध की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 42 रुपये हो गई है। एक लीटर के पैकेट में टोन्ड मिल्क अब 61 रुपये, स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क 70 रुपये और फुल क्रीम मिल्क 81 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 500 ग्राम दही के पैकेट की कीमत में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

‘आविन’ की सप्लाई पर बढ़ सकता है दबाव

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तमिलनाडु मिल्क एजेंट्स वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ‘आविन’ की सप्लाई को लेकर चिंता जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पोन्नुसामी के मुताबिक, प्राइवेट डेयरियों के दाम बढ़ने से ‘आविन’ और निजी कंपनियों के दूध की कीमतों में काफी अंतर हो गया है। उनके अनुसार, टोन्ड दूध में कीमत का अंतर 7 रुपये, स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क में 15 रुपये और फुल क्रीम दूध में 12 रुपये प्रति पैकेट तक पहुंच गया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस अंतर के कारण कम और मध्यम आय वाले परिवार ‘आविन’ दूध की ओर अधिक रुख कर सकते हैं। इससे ‘आविन’ की सप्लाई पर दबाव बढ़ने और बाजार में कमी की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

‘आविन’ को नुकसान, सरकार से समीक्षा की मांग

दूध एजेंटों के संगठन का दावा है कि ‘आविन’ की दूध खरीद लागत बढ़ने के बावजूद खुदरा कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। एसोसिएशन के अनुसार, इससे ‘आविन’ को औसतन 15 रुपये प्रति लीटर से अधिक का घाटा हो रहा है। हाल ही में सरकार ने किसानों से ‘आविन’ की दूध खरीद दर में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद प्राइवेट डेयरियों ने भी किसानों से दूध खरीदने के लिए अपनी दरें बढ़ाईं और उसका असर ग्राहकों पर पड़ा। दूध एजेंटों के संगठन ने मुख्यमंत्री से दूध के उत्पादन, खरीद, वितरण और बिक्री की निगरानी के लिए एक अलग समर्पित विभाग बनाने की मांग की है। साथ ही ‘आविन’ के खुदरा दामों की समीक्षा करने और निजी कंपनियों से बार-बार कीमतें न बढ़ाने की अपील करने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें: जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Lavanya Dayal

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का शूटिंग में धमाका, सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

Asian Games 2026 Shooting: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…

2 minutes ago

पति की हत्या कर कमरे में जलाया शव, रेत में दबाए अधजले अंग; 17 दिन बाद खुला राज

Alirajpur Murder Case: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 15…

13 minutes ago

पालतू जानवरों को खुला छोड़ना पड़ेगा भारी, चेन्नई में 25 हजार रुपये का जुर्माना

Chennai Pet : चेन्नई में पालतू कुत्ते और बिल्लियां रखने वाले लोगों के लिए नया…

34 minutes ago

जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Kishanganj: बिहार के किशनगंज में एक युवती को कई युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ और कथित…

1 hour ago

जमशेदपुर में बैंक डकैती से हड़कंप, 42 लाख कैश और 23 किलो सोना लूटा

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह केनरा बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने…

2 hours ago

यूपी में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है।…

2 hours ago