Saturday, Sep 26

होम = News Big = जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Kishanganj: बिहार के किशनगंज में एक युवती को कई युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ और कथित मारपीट करने का 52 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक युवती को घेरकर सवाल करते और एक युवक उसका हाथ पकड़ता दिखाई दे रहा है।

धर्म और रिश्ते को लेकर सवाल

वीडियो में बाइक पर एक युवक भी दिख रहा है, जिसे युवती का परिचित बताया जा रहा है। उससे उसके धर्म, युवती के साथ होने और कथित प्रेम संबंध को लेकर सवाल किए जाते हैं। युवक इशारे से प्रेम संबंध से इनकार करता नजर आता है।

हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला छेड़खानी का नहीं मिला है। SP संतोष कुमार के अनुसार, वीडियो करीब 4-5 महीने पुराना है। जांच में पता चला कि युवती अपनी बहन के साथ एक दोस्त से मिलने गई थी, हालांकि बहन वीडियो में नहीं दिख रही।

एक गिरफ्तार, चार की तलाश

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रात में ही जांच शुरू की और दिघलबैंक थाने में केस दर्ज किया। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार रात शहजाद निवासी जागीर दहीभात को गिरफ्तार किया गया। चार अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए SIT छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई जारी है। SP ने सभी दोषियों पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों से अफवाहों और अपुष्ट वीडियो/जानकारी शेयर न करने की अपील की है।

ये भी पढ़े: जमशेदपुर में बैंक डकैती से हड़कंप, 42 लाख कैश और 23 किलो सोना लूटा