चुनाव

तेजस्वी का बड़ा एलान- पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख तक का बीमा

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव 2025 को देखते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुछ घोषणाएं की है। उन्होंने रविवार सुबह पोलो रोड स्थित आवास पर प्रेस वार्ता की। इसी बीच उन्होंने आज रविवार (26 अक्तूबर) को एक बड़ा वादा किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सत्ता में आने पर पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख रुपये का बीमा कवर देने का वादा किया है।

तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेस करके कई बड़े वादे किए है। उन्होंने नितीश कुमार सरकार पर ताना कसते हुए कहा कि 20 साल से बिहार में खटारा सरकार है, अब जनता बदलाव के लिए बेचैन है। बोले हम जहां भी जा रहे हैं, सभी जातियों और धर्मों के लोग बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने आ रहे हैं। लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके हैं और बिहार सरकार को बदलना चाहते हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, लोग बीजेपी को समझ चुके हैं।

बीजेपी और नीतीश पर निशाना

उन्होंने बीजेपी और अमित शाह सहित नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जानबूझकर कारखाने नहीं लगने दिए। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 17 महीने में बुहत काम हुआ था चाचा जी नहीं पलटे होते तो और काम होता। कांग्रेस और गठबंधन पर कहा कि हम लोग साथ प्रचार कर रहे हैं आगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी प्रचार शुरू होगा। बोले कि तेजस्वी ने किसी का नुकसान नहीं किया है और न तेजस्वी से किसी को शिकायत है। बिहार की जनता ने पिछली सरकार को 20 साल दिए और अब हम केवल 20 महीने मांग रहे हैं।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार बनने के वादों की लिस्ट में कहा कि सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधि का मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा। इसके अलावा सोनार,नाई, लोहार और बढ़ई पेशे से जुड़े लोगों को स्वरोजगार के लिए एकमुश्त पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। तेजस्वी यादव ने बिहार में उद्योग धंधें न लगने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा, बोले कि बड़ी बड़ी फैक्ट्रियां, आईटी पार्क समेत सारे उद्योग गुजरात ले गए और बिहार को सिर्फ धोखा और ठेंगा दिखाया।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : JDU का बड़ी कार्रवाई, कई पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago