Khalistani Bomb Threat
Khalistani Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली सेक्रेटेरिएट, दिल्ली असेंबली और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया है। इस मेल के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार, यह धमकी एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई है। मेल कहां से भेजा गया, इसके सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर टीम जांच में जुटी है। एहतियातन दिल्ली सेक्रेटेरिएट और दिल्ली असेंबली परिसर को पूरी तरह खंगाला जा रहा है।
खुफिया इनपुट के बाद लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों और आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में IED हमले की साजिश रच सकता है। इसी इनपुट के बाद दिल्ली भर में संवेदनशील इलाकों, बड़े मंदिरों और व्यस्त बाजारों के आसपास सुरक्षा और निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति की तुरंत पुलिस को सूचना दें। हालात पर पल-पल नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है।
इस बीच सुरक्षा एजेंसियां 10 नवंबर की उस घटना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था। उस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। शुरुआती जांच में इस घटना के तार फरीदाबाद में सामने आए एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े बताए गए थे। उस मामले में कई संदिग्ध हिरासत में हैं और जांच अभी जारी है।
धमकी भरे ईमेल और खुफिया इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हाल में राजधानी की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मामूली बहस में नस्लभेदी धमकियां, दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं पर आपत्तिजनक बातें, बढ़ा विवाद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…