Bihar Election Results Countdown
Bihar Election Results Countdown: आज 14 नवंबर, बिहार की सियासत के लिए बेहद अहम दिन है। दो चरणों में सम्पन्न हुए 243 विधानसभा सीटों के चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में कुल 66.91% मतदान हुआ है, जो इस बार जनता की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता को साफ दिखाता है। 6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। अब सभी की निगाहें उन नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी।
चुनाव के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने साफ संकेत दिया है कि राज्य में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बन सकती है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में ये भी साफ समझ है कि अंतिम फैसला EVM खोलने के बाद ही सामने आएगा और यही सस्पेंस आज की गिनती को बेहद रोमांचक बना रहा है। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। NDA और महागठबंधन, दोनों ही गठबंधन इस बार पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे। अब देखना ये है कि क्या एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नतीजे कुछ और कहानी लिखते हैं।
पिछले यानी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की मुश्किल परिस्थितियों में तीन चरणों में हुए थे। उस वक्त कुल 56.93% मतदान हुआ था। नतीजों में NDA ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गया था। दिलचस्प बात यह थी कि राजद ने 75 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया था।
इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ा है, राजनीतिक समीकरण बदले हैं और मुद्दे भी नए हैं। ऐसे में आज आने वाले नतीजे इस बात का फैसला करेंगे कि बिहार की कमान एक बार फिर किस गठबंधन के हाथ में जाएगी। सियासी तापमान चरम पर है और जनता फैसला सुनाने के लिए तैयार।
ये भी पढ़ें: Bihar Election : बिहार में पोस्टर वॉर तेज, चिराग पासवान ने नीतीश के ‘टाइगर अभी जिंदा है’ पोस्टर को बताया सटीक
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…