बिहार

Bihar Election : बिहार में पोस्टर वॉर तेज, चिराग पासवान ने नीतीश के ‘टाइगर अभी जिंदा है’ पोस्टर को बताया सटीक

Bihar Election  : बिहार में सभी दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। एक तरफ महागठबंधन ने NDA पर पोस्टर लगाकर निशाना साधने की कोशिश की है, तो वहीं दूसरी तरफ JDU भी पीछे नहीं है। JDU  की तरफ से भी बिहार के पटना में 'टाइगर अभी जिंदा है' के पोस्टर लगाए गए हैं।

बिहार में शुरू हुआ पोस्टर वॉर

दोनों ही दलों की तरफ से चल रहे पोस्टर वॉर के बाद अब प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ 'टाइगर अभी जिंदा है' के पोस्टर लगाए जाने पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होने कहा कि CM नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए विपक्ष के नेताओं ने नकारात्मक प्रचार करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तथाकथित युवा जब निकले भी नहीं थे, जब वो प्रचार तक नहीं कर रहे थे, तब नीतीश कुमार प्रचार कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से अपनी नेतृत्व क्षमता को फिर से स्थापित करके दिखाया है तो 'टाइगर अभी जिंदा है' का पोस्टर बिल्कुल सटीक बैठता है।

आरजेडी नेता के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार

वहीं आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ''देश की विपक्षी पार्टियां जब देश के लोगों को इस तरह के बयान देकर उकसाने का प्रयास करें तो यह चिंता का विषय है. हार इन लोगों के गले से उतरने नहीं वाली है।''

बिहारियों पर मेरा विश्वास है- चिराग पासवान

उन्होंने आगे कहा, ''जो संतोष NDA के नेताओं के चेहरों पर हैं वो महागठबंधन के नेताओं के चेहरों पर नहीं है जो अपने आप में बताता है कि वे लोग किस तरह से हार रहे हैं। मेरा विश्वास बिहार और बिहारियों पर है। मैं मानता हूं कि कोई नहीं चाहेगा कि 90 का जंगलराज लौटे। न केवल एग्जिट पोल पर मैं ये बयानबाजी कर रहा हूं बल्कि NDA के नेताओं की मेहनत पर मुझे विश्वास है।''

ये भी पढ़ें : बिहार में वोटिंग का जोश चरम पर: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, महिलाओं और युवाओं ने दिखाया दम

Sapna Yadav

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

38 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

51 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago