गुजरात

“गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है”, अरावली में क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?

Arvind Kejriwal: गुजरात के अरावली जिले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खूब गरजे। मोडासा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने न सिर्फ पशुपालकों का मुनाफा बढ़ाने की मांग का समर्थन किया बल्कि कभी किसानों पर गोली चली तो सबसे पहले उनके सीने पर चलाने की भी बात कही। होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह गुजरात से कांग्रेस उखड़ गई उसी तरह अब बीजेपी भी साफ हो जाएगी, क्योंकि अब जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में विकल्प मिल गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के एक बयान का भी जिक्र किया।

चुनावी तैयारी में जुटे केजरीवाल

दरअसल, अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद से पंजाब और गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि किसानों पर गोली चलाने की वजह से कांग्रेस की सरकार गई थी और अब यही बीजेपी के साथ भी होगा। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, ‘साल 1985 में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनी थी। दो साल के बाद कांग्रेस को इतना अहंकार हो गया, उन्होंने किसानों पर गोली चलाई। 10 किसान मारे गए और यही वजह रही कि अब तक उनकी सरकार नहीं बन पाई। अब इसी तरह बीजेपी की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। जब कांग्रेस ने दमन किया तो कांग्रेस को उखाड़ दिया उसी तरह बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे।’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक गुजरात के पास विकल्प नहीं था, गुजरात में बीजेपी की सरकार नहीं है। गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। अब तक गुजरात में विपक्ष नहीं था। अब गुजरात में आम आदमी पार्टी विपक्ष है।

यह भी पढ़ें: 10 हजार ही है इस देश की आबादी, लगातार होती कमी से खतरे में है अस्तित्व!

यही नहीं, राहुल गांधी के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि कांग्रेस के नेता शादी के घोड़े हैं, जबकि आम आदमी पार्टी वाले लंबी रेस के। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले राहुल गांधी आए थे। वह कह गए कि एक शादी का घोड़ा होता है, एक रेस का घोड़ा होता है। कांग्रेस के सारे शादी के घोड़े हैं, आम आदमी पार्टी वाले लंबी रेस के घोड़े हैं।’ इसके बाद केजरीवाल ने अपने नेताओं को शेर भी बताया। उन्होंने कहा,’आम आदमी पार्टी के इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया सभी लोग शेर हैं। इनको डराने की कोशिश की तो…।’

यह भी देखें: Samajwadi Party VS Bjp : मस्जिद बैठक बनी सियासत का मुद्दा,आमने -सामने आए पक्ष-विपक्ष!।Akhilesh Yadav

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago