नोएडा

निर्माणाधीन साइटों में पर चोरी की पकड़े जाने पर नोएडा पुलिस पर चला दी गोली, मुठभेड़ में अरेस्ट

 Noida police Encounter : फेस-2 थाना क्षेत्र में आज नोएडा पुलिस (Noida Police) और निर्माणाधीन साइटों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है, जबकि तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने इलाके में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस तभी से इनका पता लगाने में जुटी हुई है।

क्या है पूरी घटना

घटना की शुरुआत तब हुई जब थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा एन.एस.ई.जैड तिराहे पर नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक बोलेरो पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी में सवार व्यक्ति रुकने के बजाय वाहन को तेजी से चलाते हुए एन.एस.ई.जैड नाले के किनारे पटरी की तरफ भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान बबलू उर्फ अजय पुत्र झड़ी महतो निवासी गांव मचार, थाना आरा जिला भोजपुर (बिहार), वर्तमान पता कुण्डा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। कांबिंग के दौरान बदमाश के 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें जाहर पुत्र बाबूलाल निवासी गांव देवरी सरकार, थाना पोवई, जिला पन्ना (म.प्र.), वर्तमान पता भट्टा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 32 वर्ष और इब्राहिम पुत्र मूसा निवासी गांव बूड़ा-बाड़ी, थाना गोलपोखर, जिला उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष शामिल हैं।

शातिर किस्म के अपराधी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 22 चोरी के प्रोप जैक सैटरिंग पाइप, घटना में यूज की गई एक बोलेरो पिकअप और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो निर्माणाधीन साइटों में चोरी करते हैं। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और निर्माणाधीन साइटों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम धमकियों से मचा हड़कंप…

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago