बिहार चुनाव

इस सांसद की पत्नी के पास भी हैं दो-दो EPIC कार्ड, SIR के खिलाफ याचिकाकर्ता है पार्टी

EPIC card: बिहार में दो-दो EPIC नंबर रखने के मामले में एक और शख्स सामने आया है। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि इस लिस्ट में सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं हैं कोई और भी है। दो EPIC नंबर रखने वाली दूसरी शख्स आरा से CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी हैं जिनके दो-दो EPIC नंबर मिले हैं। बड़ी बात ये है कि इन्हीं सुदामा प्रसाद की पार्टी यानी सीपीआई (एमएल) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता है।

सामने आने लगे मामले

दरअसल, बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से इस तरह के मामले सामने आने लगे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भी दो अलग-अलग EPIC (EPIC card) नंबर मिले हैं। ये दो कैसे आए, कहां से मिले, इसको लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भी भेजा है और दोनों आईडी की मूल प्रतियां भी उनसे मांगी हैं। क्योंकि तेजस्वी यादव का सही EPIC नंबर RAB0456228 है, जबकि RAB2916120 का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: फर्जी वोटर कार्ड उपयोग कर रहे हैं तेजस्वी यादव…! एपिक नंबर मामले में चुनाव आयोग ने खारिज किया दावा

बता दें कि चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद कई तरह के मामले में सामने आए। हालांकि, राजनीतिक दलों और मतदाताओं के पास मतदाता सूची में नाम शामिल करने या हटाने की मांग करने के लिए 1 सितंबर यानी पूरे एक महीने का समय है। चुनाव आयोग का कहना है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (EPIC card) कोई अंतिम सूची नहीं है। 30 सितंबर को अंतिम लिस्ट प्रकाशित होगी जिससे कि कोई भी पात्र मतदाता वंचित नहीं रहे। चुनाव आयोग ने एसआईआर के पहले चरण के तहत 65 लाख नाम हटाए हैं।

यह भी देखें: Bihar Election 2025: बुरे फंसे Tejashwi Yadav.. ! Election Commission ने इस मामले में भेजा नोटिस |

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago