minor gangraped a ninth standard student in Ghaziabad
Ghaziabad News : महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने की नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है। लेकिन इन सब के बाद भी बच्चियों के साथ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रही है। बाहर तो छोड़ो बच्चियां अपने घरों में भी सेफ नहीं है। ताजा मामला कविनगर थाना क्षेत्र की एक पॉश हाईराइज सोसाइटी से सामने आ रहा है। जिसमें चार दोस्तों ने मिलकर 16 वर्षीय नौवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप (Gang-raped) किया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग हैं.. यह जानकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए है।
जानकारी के मुताबिक, यह घिनौना अपराध रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब पीड़िता के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जाता है कि मासूम छात्रा ने अपने एक दोस्त से फोन पर बात की और उसे घर बुलाया, लेकिन वह अकेले नहीं आया। उसके साथ तीन अन्य लड़के भी थे, जिन्होंने मौके का फायदा उठाकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। शाम को परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आंसुओं और दहशत के बीच इस भयानक घटना का खुलासा किया। रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया और परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सनसनीखेज खुलासा यह है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें से कुछ नाबालिग और स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं। वेव सिटी थानाक्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा के साथ हुई इस क्रूर घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जोर-शोर से छापेमारी कर रही है। इस घटना ने इलाके में गुस्सा और डर का माहौल पैदा कर दिया है। सवाल यह है कि क्या इन दोषियों को जल्द ही सजा मिल पाएगी? यह सवाल हर किसी के जेहन में गूंज रहा है।
ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद
ये भी पढ़े- गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…