यूपी एटीएस से बचने के लिए 80 दिन कहां गायब रहा अवैध धर्मांतरण का आरोपी छांगुर बाबा ? अब हुआ खुलासा

Chhangur Baba Case: अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब एक नई बात सामने आई है कि जो बाबा बलरामपुर में बनी 40 कमरों वाली आलीशान कोठी में रहता था, यूपी एटीएस से बचने के लिए वही बाबा अपनी करीबी नीतू उर्फ नसरीन के साथ 80 दिन तक लखनऊ के एक छोटे से होटल के एक कमरे में छुपा रहा। होटल के इस कमरे का एक दिन का किराया भी सिर्फ एक हज़ार रुपए था।

पिछले साल दर्ज हुआ था मामला

दरअसल, यूपी एटीएस ने पिछले साल जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Chhangur Baba Case) और उसके साथियों के खिलाफ अवैध धर्मांतरण का मामला दर्ज किया था। जबकि अप्रैल में बाबा के बेटे महबूब और छांगुर बाबा के करीबी नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन को गिरफ्तार भी किया था।

बेटे की गिरफ्तारी के बाद फरार हो गया था बाबा

वहीं, बेटे महबूब और नवीन उर्फ जमालुद्दीन की गिरफ्तारी के 8 दिन बाद ही यानी 16 अप्रैल को छांगुर बाबा अपनी करीबी नीतू उर्फ नसरीन के साथ शाम 6: 15 बजे लखनऊ के विकास नगर के होटल स्टार रूम्स पहुंचा था। इस दौरान छांगुर बाबा और नीतू के उसका वकील भी था। जहां होटल में छांगुर बाबा और नीतू ने जो आधार कार्ड दिया था उसमें बाबा का नाम छांगुर और नीतू उर्फ नसरीन का नाम नीतू नवीन रोहरा लिखा है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता और प्रोड्यूसर धीरज कुमार, राजेश खन्ना को भी दे चुके हैं टक्कर

होटल के रजिस्टर में नीतू ने छांगुर और अपने नाम की एंट्री की…साथ ही इसमें लिखा कि वो बलरामपुर से आए हैं। जिसके बाद बाबा (Chhangur Baba Case) और नीतू कमरा नंबर 102 में रहने लगे। बड़ी बात तो यह है कि ये कमरा पहले चार दिन के लिए बुक कराया गया था। जहां उसने नीतू को अपनी बेटी बताया था। 30 जून तक छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन कमरा नंबर 102 में रहे।

यह भी देखें: Pappu Yadav on CM: पप्पू यादव के ऐलान से हिली राजनीति, अगले CM का नाम सामने आया!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

3 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

6 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

6 hours ago