उत्तर प्रदेश

UP-उत्तराखंड सरकार को नोटिस, SC ने पूछा क्यों जरूरी है कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान मालिकों की पहचान ?

Supreme Court on Kanwar Yatra :कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों में QR कोड लगाने और दुकान मालिकों की पहचान को लेकर लागू नियमों को लेकर UP-उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एम कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

क्या है मामला

बता दें कि UP-उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी एक फैसले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर QR कोड और दुकान मालिकों की पहचान को अनिवार्य किया गया था. जिसको लेकर दायर याचिकाओं में कहा गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर रेस्तरां, ढाबों और खाने-पीने की दुकानों पर मालिक का नाम और धर्म प्रदर्शित करने के लिए QR कोड लगाने का आदेश अनुचित है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि दुकान मालिकों को अपनी पहचान उजागर करने के लिए बाध्य करना गलत है.

जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय

मामले में शीर्ष अदालत के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा. जिसपर याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि तब तक कांवड़ यात्रा समाप्त हो जाएगी, जिससे याचिका का उद्देश्य निष्फल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें : Kanwar Yatra 2025 : गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर ट्रैफिक का नया प्लान, एक लेन शिवभक्तों के नाम!

वहीं इस मामले एक पक्षकार ने कोर्ट को यह भी बताया कि कुछ लोग जो कांवड़िए नहीं हैं, दुकान मालिकों के नाम और धर्म की जानकारी खोज रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है.

22 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की है. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को सभी हस्तक्षेप याचिकाओं में उठाए गए मुद्दों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. सरकार को अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा. कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों और ढाबों पर मालिक के नाम और धर्म का विवरण प्रदर्शित करने के लिए QR कोड लगाने के आदेश को चुनौती दी गई है. इस मामले पर अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

10 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

40 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago