दिल्ली/NCR

Today Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

Today Weather Update: पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हो रही बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी है, लेकिन लगातार बारिश के चलते जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।  इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने यूपी-बिहार में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे।

23-24 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक-दो जिले को छोड़कर कही भी बारिश नहीं हुई। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशवासियों को अभी लगभग 3 दिन इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उसके बाद भारी बारिश होने के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश में 23-24 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।

बिहार में 20 से 24 अगस्त तक भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बिहार में 7 से 10 सेमी की वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन मानसून के कमजोर पड़ने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले 48 घंटों तक राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 20 से 24 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह बादल फटने के कारण लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

जानें पश्चिम भारत का मौसम

मौसम विभाग ने 19 अगस्त को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि मौसम विभाग ने 19 और 20 अगस्त को गुजरात भीषण बारिश का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago