Kashmir Accident
Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भद्रवाह–चंबा रोड पर चल रहा सेना का कैस्पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में देश के 10 वीर जवान शहीद हो गए, जबकि 7 अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सेना का यह वाहन एक ऊंची पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहा था। सड़क की हालत पहले से ही बेहद खराब बताई जा रही है। मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सीधे गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्गम इलाके और खड़ी ढलान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। घायल जवानों को किसी तरह खाई से निकालकर नजदीकी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां तीन सैनिकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सेना के अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पूरे देश में इस हादसे से शोक की लहर है, वहीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…