Chhattisgarh Steel Plant Accident
Chhattisgarh Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक इस्पात संयंत्र में अचानक हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के बकुलाही गांव स्थित रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसा इतना भयावह था कि प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाका यूनिट के डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में हुआ, जहां अत्यधिक दबाव और तकनीकी खामी के कारण गर्म धूल और राख मजदूरों पर गिर पड़ी। इससे वे बुरी तरह झुलस गए और कई की हालत मौके पर ही गंभीर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को पहले भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में छह मजदूरों की मौत हुई है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया और घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मामले की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में दर्दनाक सैन्य हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 4 जवान शहीद, रेस्क्यू जारी
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…