Breaking

‘ईरान संग टकराव खत्म’, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला; सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्त

Iran Ceasefire Update: ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष पर अब ब्रेक लग गया है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने ऐलान किया है कि ईरान के साथ लड़ाई समाप्त हो चुकी है। यह घोषणा अमेरिका के वॉर पावर रिज़ॉल्यूशन के तहत 60 दिन की अनिवार्य संसदीय मंजूरी की समयसीमा पूरी होने से ठीक पहले की गई है। हालांकि, इस फैसले में नौसेना नाकाबंदी को लेकर कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

प्रशासन ने ईरान पर दिया बड़ा बयान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वॉर पावर रिज़ॉल्यूशन के तहत एक अहम शर्त लागू रहेगी। अगर ईरान की ओर से किसी अमेरिकी नौसैनिक जहाज़ पर हमला होता है, तो राष्ट्रपति, बतौर कमांडर-इन-चीफ, बिना कांग्रेस की पूर्व अनुमति के तुरंत रक्षात्मक सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकते हैं।

अमेरिका ने इजरायल को भेजे हथियार

ट्रंप प्रशासन ने लड़ाई खत्म होने का ऐलान किया हो, लेकिन इजरायल को आगे की संभावित लड़ाई के लिए लगातार तैयार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने इजरायल को करीब 6,500 टन हथियार और सैन्य सामग्री भेजी, जिसमें दो कार्गो जहाज अशदोद और हाइफा बंदरगाह पर पहुंचे। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के 60 दिनों के भीतर 1,15,600 टन से अधिक सैन्य सामग्री की आपूर्ति की जा चुकी है, यानी औसतन हर दिन करीब 2,000 टन। अमेरिका के भीतर नए हमलों को लेकर बहस जारी है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध स्तर पर सप्लाई जारी रखी गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

22 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

46 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago