Noida News: नोएडा में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आगामी मजदूर दिवस (1 मई) और अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में तत्काल प्रभाव से धारा 163 लागू कर दी गई है।
गौतमबुद्ध कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नोएडा में 30 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक धारा 163 प्रभावी रहेगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी तरह के अवैध जमावड़े या प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत पुलिस द्वारा जिले के संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और उपद्रवियों को कड़ा संदेश मिले। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर में शांति बनाए रखने में सहयोग दें।
कमिश्नरेट स्तर पर भी 2 डीसीपी, 3 एडिशनल डीसीपी और 4 एसीपी समेत कई अधिकारियों की तैनाती की गई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, लघु उद्योग क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया है। इसके साथ ही मोबाइल पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…