News Latest

ईरान के समुद्र में सेना उतारने के ऐलान पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका ऐसे खतरनाक खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा

Trump-Iran News: अमेरिका की घेराबंदी के बीच ईरान ने भी समुद्र में सेना उतारने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 2 दिवसीय नौसैनिक अभ्यास की घोषणा की है, जिसके बारे में पता लगने पर अमेरिका ने कहा है कि संभलकर किसी तरह का खतरनाक खेल अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को यूरोपीय यूनियन में आतंकी संगठन घोषित किया। इसके एक दिन IRGC खाड़ी में 2 दिन की लाइव फायर नेवी ड्रिल आयोजित करेगा।

ट्रंप ने ईरान को दिया था न्यूक्लियर डील का सुझाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान को न्यूक्लियर डील का सुझाव दिया था। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईरान अपने न्यूक्लियर और मिसाइल संपत्तियों को बचाने के लिए डील करने की कोशिश करेगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हम ईरान की ओर जहाजों का एक बड़ा बेड़ा (Armada) भेज रहे हैं। अगर समझौता होता है, तो अच्छा है। अगर नहीं, तो देखेंगे कि आगे क्या होता है।

कहां तैनात है अर्माडा

अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक अर्माडा ईरान के बगल में खाड़ी में तैनात किया गया है। अर्माडा अमेरिका के हथियारों का बड़ा जखीरा है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की कि अगर ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू किया या प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा जारी रखी, तो उसे पिछले साल जून में हुए 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' से भी कहीं अधिक भीषण हमलों का सामना करना पड़ेगा। 

नहीं झुकेगा ईरान: विदेश मंत्री अरागची

ईरान ने अमेरिका के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। तुर्की की यात्रा पर गए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि ईरान की रक्षा और मिसाइल क्षमताएं कभी भी बातचीत की मेज पर नहीं होंगी। अरागची ने कहा कि तेहरान केवल बराबरी, पारस्परिक हित और सम्मान के आधार पर ही बातचीत के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: टैरिफ के बीच ट्रंप का भारत को ऑफर, वेनेजुएला से दोबारा शुरू हो सकता है तेल का आयात

Anamika Anand

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

13 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago