Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिकंदर गेट इलाके में शुक्रवार को दो अधेड़ उम्र के हैवानों ने दो बच्चियों के साथ डिडिटल रेप करने की कोशिश की है। आरोपियों झूला झुलाने के लिए बच्चियों को पार्किंग में लेकर गए और वहां जाकर घटना को अंजाम दिया है। बच्चियों की उम्र 6 और 8 साल है। जिसके बाद आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये घटना किसी ने देख ली थी जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई दोनों को खूब पीटा। शिकायत मिलते के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान अय्यूब और इनाम इलाही के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कोटला मेवातियान निवासी अय्यूब और इनाम इलाही टंकी के पास खेल रही 6 और 8 साल की दो मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर बुला लिया। आरोप है कि पार्किंग में ले जाकर वह दोनों उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। दोनों ने जबरन बच्चियों को छूकर डिजिटल रेप करने की भी कोशिश की है। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा और शोर मचाया। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
दोनों को देखकर लोग इकट्ठा हो गए और दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों की उम्र लगभग 45 से 50 साल की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…