उत्तर प्रदेश

यूपी के 70 कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई, NCTE ने रद्द कर दी मान्यता

लखनऊ। यूपी के 70 कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अलग-अलग जिलों में स्थापित 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इतनी बड़ी संख्या में कार्रवाई होने से यूपी के शिक्षा जगत में तहलका मच गया है। एनसीटीई ने आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 कॉलेजों पर कार्रवाई की है। ये कॉलेज आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में थे।

इस वजह से खत्म हुई मान्यता

मान्यता रद्द होने के बाद ये सभी कॉलेज 2025-26 की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद यानी एनसीटीई देशभर के 3 हजार कॉलेजों की गुणवत्ता की जांच कर रही है. इसके लिए उसने कॉलेजों से 2021-22 और 2022-23 की परफॉरमेंस अप्रेजल रिपोर्ट मांगी थी. इन कॉलेजों ने अपनी परफॉरमेंस अप्रेजल रिपोर्ट जमा नहीं की. इसके बाद देशभर के 2200 से ज्यादा संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी गई है. एनसीटीई ने जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की है वो डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं. ये बीएड, एमएड और बीपीएड कॉलेज हैं.

आगरा के इन कॉलेजों पर कार्रवाई

सी इम्पैक्ट इंस्टीट्यूट, आगरा
एचएल वर्मा महाविद्यालय, आगरा
एसीएमई इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, आगरा
एमडी कॉलेज, आगरा
श्रीमती. लक्ष्मी देवी महिला शिक्षा संस्थान, आगरा
श्री रघुवीर सरन डिग्री कॉलेज, आगरा
श्री पूरन प्रसाद गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज, आगरा
कृष्णा अकादमी, आगरा
श्री राम महाविद्यालय, आगरा
माँ दुर्गा कॉलेज, आगरा
विजय स्वरूप महिला शिक्षा महाविद्यालय, आगरा
एसडी भदावर डिग्री कॉलेज, आगरा
रघुराम महाविद्यालय, आगरा
पंडित मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, आगरा
मदन मोहन स्मारक महाविद्यालय, आगरा
पीताम्बर डिग्री कॉलेज, आगरा
राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज, आगरा
गायत्री महाविद्यालय, आगरा
श्यामा श्याम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, आगरा
श्री राम चरण सिंह महाविद्यालय, आगरा
श्री सौदान सिंह उच्च शिक्षा संस्थान, आगरा
बीडीएम गर्ल्स कॉलेज, आगरा
बीआर कॉलेज, आगरा
श्री राम एजुकेशन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आगरा
एमडीपी कॉलेज, शिक्षा, आगरा
खजान सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आगरा
आर्ट्स डिग्री कॉलेज, आगरा
श्रीमती हरि प्यारी देवी शिक्षा संस्थान, आगरा

मथुरा के इन कॉलेजों पर कार्रवाई

सर्वोदय महाविद्यालय, मथुरा
फ़ैज़ आम मॉडर्न कॉलेज, मथुरा
राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा
एसडीएस डिग्री कॉलेज, मथुरा
आरएसएस डिग्री कॉलेज, मथुरा
श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल कन्या महाविद्यालय मथुरा
श्री गिर्राज महाराज महाविद्यालय, मथुरा
श्री रति राम महाविद्यालय, मथुरा
आरबीएस कॉलेज, मथुरा
एसजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मथुरा
एनएसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मथुरा
धन्वन्तिर शिक्षा संस्थान, मथुरा
एसएमएस महाविद्यालय, मथुरा
शांति देवी श्रीनाथ भार्गव बी.एड कॉलेज, मथुरा
श्री श्याम सुंदर भगवान दास गर्ग महाविद्यालय, मथुरा
आगरा एजुकेशन कॉलेज, मथुरा
राजवीर सिंह सिकरवार महाविद्यालय, मथुरा
पूरन गोपाल शुक्ला अकादमी, मथुरा
कृष्णा कॉलेज, मथुरा
किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज, मथुरा
डीपी शिक्षा संस्थान, मथुरा
ये हैं फिरोजाबाद के कॉलेज कॉलेज
एसआरके कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद
श्री साहब सिंह महाविद्यालय, फ़िरोज़ाबाद
माँ अंजनी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, फ़िरोज़ाबाद
चौधरी मुल्तान सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद
एसआरडी कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद
यदुनाथ पाल सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद
माइंड पावर एजुकेशन कॉलेज, शिकोहाबाद
आरएन शिक्षा दीप कन्या महाविद्यालय, फिरोजाबाद
एसआरडी कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद

मैनपुरी के इन कॉलेजों पर कार्रवाई

बाबूराम यादव डिग्री कॉलेज, मैनपुरी
किशनी महाविद्यालय,मैनपुरी
केबीए महिला महाविद्यालय, मैनपुरी
शांति देवी महाविद्यालय,मैनपुरी
एसके साइंटिफिक महाविद्यालय,मैनपुरी
श्री भूप सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय,मैनपुरी
मोनी बाबा धर्मानन्द सरस्वती महाराज महाविद्यालय,मैनपुरी
चौधरी हरिद्वारी लाल महाविद्यालय,मैनपुरी
विक्रम शिक्षा निकेतन महाविद्यालय,मैनपुरी

 

 

पुरी रथ यात्रा के भारी भीड़ में 600 लोग घायल, भक्तों का सैलाब ऐसा 200 मीटर भी नहीं बढ़ पाया रथ

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

13 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

15 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago