नोएडा

नोएडा में 1 नवंबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल : जानें क्या है वजह…

Noida News : गौतम बुद्ध नगर के वाहन मालिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के आदेश के तहत 1 नवंबर 2025 से नोएडा और गाजियाबाद में 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों तथा 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के अनुपालन में एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ वायु गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

2 लाख 8 हजार वाहनों पर पड़ेगा सीधा असर

इस नियम का प्रभाव गौतम बुद्ध नगर में पंजीकृत लगभग 2 लाख 8 हजार वाहनों पर पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार पुराने वाहन अधिक मात्रा में हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करते हैं, जो न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इस नीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे, जो पुराने वाहनों की स्वचालित पहचान करके उन्हें ईंधन देने से रोकेंगे।

वाहनों की संख्या में कमी लाने की पहल

एआरटीओ गौतम बुद्ध नगर की ओर से प्रभावित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाएं या वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था अपनाएं। अधिकारियों ने नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करने, मेट्रो और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने तथा कारपूलिंग को बढ़ावा देने की सलाह दी है ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी लाई जा सके।

यह पहल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते

वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस नीति से न केवल हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि नागरिकों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों की ओर प्रेरित करने में भी मदद मिलेगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

7 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

28 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago