बिहार

क्या होता है ई-वोटिंग ? मोबाइल से मतदान करने वाला बिहार बनेगा पहला राज्य

E-voting : बिहार जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां आम मतदाता अपने मोबाइल फोन के जरिए मतदान कर सकेंगे.राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को यह ऐतिहासिक घोषणा की.आयोग का यह कदम चुनावी प्रक्रिया को आधुनिक, सुगम और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

मोबाइल फोन के जरिए मतदान का पहला प्रयोग  पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण की छह नगर परिषदों में शनिवार को होने वाले मतदान से किया जाएगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में इस सुविधा का प्रयोग होगा या नहीं इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

किन मतदाताओं को मिलेगा लाभ?

चुनाव आयोग के अनुसार यह मोबाइल ई-वोटिंग सुविधा उन मतदाताओं के सुविधा के लिए है जो  किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते.इसमें वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं और बिहार से बाहर रह रहे मतदाता शामिल हो सकते हैं.

दीपक प्रसाद ने बताया कि इसके लिए मतदाताओं को E-SECBHR नामक एक विशेष ऐप डाउनलोड करना होगा, जो फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर के लिए उपलब्ध है. इस ऐप को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) ने विकसित किया है. इसके अतिरिक्त बिहार चुनाव आयोग ने भी एक सहायक ऐप तैयार किया है.

कैसे होगी सुरक्षा की गारंटी?

ई-वोटिंग की प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई तकनीकी उपाय किए जा सकते हैं. एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो पंजीकृत मतदाता ही लॉग इन कर सकेंगे. मतदाता की पहचान की पुष्टि मतदाता पहचान पत्र, फेस मैचिंग, और बायोमेट्रिक स्कैनिंग के माध्यम से की जाएगी. इस प्रणाली में ब्लॉकचेन तकनीक का प्रयोग होगा, जिससे डाटा में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका को खत्म किया जा सके. साथ ही वोट की एक ऑडिट ट्रेल भी बनाई जाएगी जो VVPAT मशीन की तरह काम करेगी.

https://newsindia24x7.tv/breaking-news-ticker/kaanta-laga-fame-actress-shefali-jariwala-passed-away-at-the-age-of-42-5037/

दीपक प्रसाद ने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे बिहार चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके भी ई-वोट डाल सकते हैं.

पंजीकरण और जागरूकता अभियान

इस योजना के तहत अब तक लगभग 10,000 मतदाता ई-वोटिंग सिस्टम में पंजीकरण करा चुके हैं. चुनाव आयोग को उम्मीद है कि आगामी चरणों में 50,000 से अधिक मतदाता इस तकनीक के माध्यम से वोट डालेंगे. मतदाताओं को इस नई प्रणाली के बारे में जानकारी देने के लिए 10 से 22 जून तक राज्य भर में जागरूकता अभियान भी चलाया गया.

चुनाव आयुक्त प्रसाद ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, वह भी पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से. तकनीक का उपयोग करके हम लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और सशक्त बना सकते हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

28 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

58 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

15 hours ago