बैठे छात्र-छात्राओं और बेरोजगार संघ से आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मिलने पहुंचे।
Dehradun:यूकेएसएसएससी(Ukssc) पेपर लीक मामले को लेकर आठ दिन से परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं और बेरोजगार संघ से आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मिलने पहुंचे और छात्रों व संघ से सीधे बातचीत की। बेरोजगार संघ ने उनसे कहा कि सीबीआई जांच की स्वीकृति तुरंत दी जाए।छात्रों की मांग पर तुरंत CBI जांच की मंजूरी दी गई, आठ दिन से चल रहे धरने का नतीजा अब सीएम की मौजूदगी में सामने आया, जिससे छात्रों और आम लोगों में राहत की भावना बनी।
मुख्यमंत्री के इस कदम से धरना स्थल पर छात्रों में उत्साह और राहत दोनों देखी गई।
धरना स्थल पर छात्रों ने सीएम के इस कदम की सराहना की। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा—चार में से दो मांगें मान ली गई हैं। अब हमारी उम्मीद है कि सीबीआई जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी। छात्रों ने भी खुशी जताई और आश्वस्त हुए कि अब उनकी आवाज सुनी जा रही है।
बेरोजगार संघ ने फिलहाल धरना स्थगित करने का ऐलान किया है।लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बाकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।
आठ दिन के संघर्ष और लगातार आवाज उठाने के बाद छात्रों को अब आश्वासन मिला है कि उनकी बात सुनी जा रही है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
ये भी पढ़े: PoK में विरोध प्रदर्शन : दुकान-रास्ते सब बंद, इंटरनेट भी ठप; पाकिस्तान सरकार ने भेजी फौज
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…