Unnao Greenfield Expressway Road Collapse: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद सड़क का एक हिस्सा धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्नाव के कोरारी क्षेत्र के पास कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में करीब 5 से 7 मीटर हिस्सा धंस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
समाजवादी पार्टी नेता मधुसूदन यादव ने सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए परियोजना के निर्माण पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस परियोजना की गुणवत्ता को लेकर शुरुआत से ही संदेह था और उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटना ने इन आशंकाओं को सही साबित किया है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता नियंत्रण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए सड़क पर तत्काल पैचवर्क कर उसे दुरुस्त कर दिया गया।
हालांकि, उद्घाटन के सिर्फ 12 दिन बाद हुई इस घटना ने निर्माण मानकों और परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने कम समय में सड़क का धंसना चिंता का विषय है। अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग मामले की तकनीकी जांच कराता है या नहीं और सड़क धंसने की वास्तविक वजह क्या सामने आती है।
ये भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा में 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लापरवाही के आरोप में ठेकेदार गिरफ्तार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…