US Iran Airstrikes Hormuz: हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से चलाया गया। उधर, ईरान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी सेना के अनुसार, हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार स्टेशन, एंटी-शिप मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन लॉन्च साइट और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से अधिक तेज रफ्तार नौकाओं को निशाना बनाया गया। इसके अलावा बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और सीरिक के आसपास मौजूद कई सैन्य ठिकानों पर भी बमबारी की गई। बंदर अब्बास स्थित शहीद हक्कानी पोर्ट भी हमले की जद में रहा।
वॉशिंगटन के मुताबिक, इससे कुछ घंटे पहले हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे मार्शल आइलैंड्स के एम/टी अल रेकय्यात, सऊदी अरब के एम/टी वेदयान और लाइबेरिया के एम/टी साइप्रस प्रॉस्पेरिटी पर हमला किया गया था। अमेरिका ने इन हमलों के लिए सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया। एक टैंकर में आग लग गई, जबकि अन्य दो जहाजों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, सभी घटनाएं ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास हुईं।
ईरानी सरकारी मीडिया ने बंदर अब्बास, केश्म और सीरिक में कई विस्फोटों की पुष्टि की है। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिकी हमलों को अंतरिम समझौते का उल्लंघन बताया, जबकि विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी। तनाव के बीच अमेरिका ने युद्धविराम के तहत ईरानी तेल बिक्री पर दी गई अस्थायी छूट भी वापस ले ली है। साथ ही अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले संयुक्त समुद्री सूचना केंद्र (JMIC) ने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरे का स्तर बढ़ाकर 'सीवियर' कर दिया है।
इन घटनाओं के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम भी जारी है। उनका पार्थिव शरीर तेहरान से क़ोम और फिर इराक के नजफ ले जाया गया, जहां हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, विदेश मंत्री अब्बास अराकची, मुस्तफा खामेनेई, मोजतबा खामेनेई के ससुर घोलामाली हद्दाद अदेल और सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसेन रेजाई समेत ईरान और इराक के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
ये भी पढ़े: होरमुज में 24 घंटे में 3 टैंकरों पर हमला, US ने Iran पर किए हवाई हमले; पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…