बिहार चुनाव

प्रशांत किशोर की सभा में बिरयानी के लिए मची भगदड़, दीवारों पर चढ़ते नजर आए लोग

Viral News: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की सभा में ऐसा नजारा देखने को मिला जो चर्चा का विषय तो बना ही साथ उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किया गया था बिरयानी का इंतजाम

दरअसल, किशनगंज की बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी की बदलाव सभा चल रही थी। जिसमें शामिल होने वालों के लिए खासतौर पर बिरयानी की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही लोगों को बिरयानी की व्यवस्था की बात पता चली वैसे ही लोग बिरयानी लूटने के लिए कूद पड़े। बिरयानी के लिए लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े फिर न तो किसी ने जगह देखी और न ही चोट लगने की परवाह की। इतना ही नहीं, बिरयानी की चाह में लोग दीवार पर खड़े नजर आए। वहीं इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral News)हो रहा है।

यह भी पढ़ें: एक और एयर डिफेंस सिस्टम का भारत ने किया सफल परीक्षण, पाकिस्तान-चीन और तुर्की की निकलेगी हेकड़ी

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही सभा खत्म हुई तो लोग बिरयानी के लिए उमड़ पड़े। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पीके की सभा स्थल से कुछ दूरी पर ही बिरयानी बनवाई जा रही थी। जैसे ही सभा खत्म हुई तो लोग सीधे उसी जगह पहुंच गए और बिरयानी मांगने लगे। इस दौरान लोग किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान लोग दीवारों पर भी खड़े नजर आए जिसका वीडियो जमकर वायरल किया जा रहा है।

यह भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार में मचा राजनीतिक भूचाल, तेजस्वी यादव की चेतावनी! |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago