बिहार

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: गुलाबी ठंड की शुरुआत, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather Update : बिहार में अब मौसम बदलने लगा है। दिन में गर्मी के बावजूद सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य में अब गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो चुकी है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक मानसून के असर के बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

कुछ जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में सारण, समस्तीपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर दो दिनों बाद बनने वाले चक्रवातीय परिसंचरण का असर बिहार के मौसम पर भी दिख सकता है, जिससे कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में रोहतास, भभुआ और अररिया में हल्की बारिश दर्ज की गई। रोहतास के नौहट्टा में 6.8 मिमी, भभुआ के नौतन में 6.2 मिमी, अररिया में 6.0 मिमी और अधवारा में 2.6 मिमी वर्षा हुई। पोस्ट मानसून अवधि में अब तक राज्य में कुल 339 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

तापमान में मामूली गिरावट

बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजगीर में 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ।

ठंड की हल्की आहट

मौसम विभाग (Bihar Weather Update) का कहना है कि फिलहाल दिन में हल्की गर्मी बनी रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। इससे गुलाबी ठंड का एहसास और बढ़ेगा।

ये भी पढ़े – बिहार में घट रहा नोटा का चलन, स्थिर सरकार की ओर बड़ रहा है झुकाव

शहर का तापमान

  • पटना : अधिकतम तापमान 32.6 (°C), न्यूनतम तापमान 26.1 (°C)
  • गया : अधिकतम तापमान 32.6 (°C), न्यूनतम तापमान 24.4 (°C)
  • भागलपुर : अधिकतम तापमान 33.2 (°C), न्यूनतम तापमान 25.6 (°C)
  • मुजफ्फरपुर : अधिकतम तापमान 30.8 (°C), न्यूनतम तापमान 25.6 (°C)
Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago