बिहार चुनाव

Bihar Election : NDA-महागठबंधन में खींचतान, चिराग की इमरजेंसी मीटिंग और JDU की अहम बैठक आज

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ एनडीए हो या विपक्षी महागठबंधन—दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के रुख से हालात गरम हैं। आज चिराग पासवान ने पटना में पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें नेताओं से चर्चा के बाद वे बीजेपी से सीट शेयरिंग पर बातचीत करेंगे।

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं है। आरजेडी, वीआईपी और लेफ्ट दलों के बीच सीटों को लेकर मोलभाव जारी है। बुधवार को सीट बंटवारे की घोषणा करने की बात कही गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसी बीच सीएम हाउस में आज जेडीयू की अहम बैठक बुलाई गई है।

उधर जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाले हैं। बीजेपी ने भी अपनी प्रारंभिक उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है, जिसे अब केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड के पास भेजा जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

बता दें कि चुनाव की तारीखें सामने आने के साथ ही राज्य में सियासी गर्मी बढ़ गई है।  पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़े : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: गुलाबी ठंड की शुरुआत, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

8 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

10 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

10 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

10 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 hours ago