दिल्ली/NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना

Weather Update : सितंबर की शुरुआत में ही दिल्ली-NCR में मॉनसून ने जबरदस्त वापसी की है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली एनसीआर में 6 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ के कारण पंजाब का हाल भी बेकार है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

15 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर 2025 में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगस्त और सितंबर झमाझम बारिश ने दिल्लीवालों को गर्मी से राहत दी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम ने भी बहुत परेशान किया है। IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ और चक्रवती हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का कारण बना।

आज यानी 4 सितंबर 2025 को दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर दिया है। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, 2 सितंबर से लोहा पुल पर यातायात और पैदल आवाजाही बंद है। IMD के अनुसार नोएडा और गाजियाबाद में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जहां मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में यमुना का जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड, बाढ़ से बचाने के लिए लगाए गए टेंट्स कराए जा रहे खाली

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago