उत्तर प्रदेश

अखिलेश दुबे का शागिर्द कथित पत्रकार विपिन गुप्ता गिरफ्तार, विवादों से रहा है पुराना नाता

UP News : कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष और विवादों में घिरे कथित पत्रकार विपिन गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार दोपहर उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संस्था सच का आईना के महामंत्री शैलेंद्र कुमार को बंधक बनाकर मारपीट की और रंगदारी की मांग की.

मामला क्या है?

हंसपुरम आवास विकास निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में वह सच का आईना संस्था के महामंत्री थे. संस्था का काम पीड़ितों की मदद कर उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाना था. उन्होंने 20 अप्रैल 2015 को साकेतनगर में हो रहे अवैध निर्माण और किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस के संचालन की शिकायत नगर आयुक्त समेत कई अधिकारियों से की थी.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में यमुना का जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड, बाढ़ से बचाने के लिए लगाए गए टेंट्स कराए जा रहे खाली

शिकायत के कुछ दिनों बाद, 12 मई 2015 की सुबह करीब 10:30 बजे कथित पत्रकार विपिन गुप्ता ने इंटरव्यू के बहाने उन्हें साकेतनगर स्थित कार्यालय बुलाया. आरोप है कि वहां मौजूद 4–5 लोगों ने शैलेंद्र की पिटाई कर दी. इस दौरान अखिलेश दुबे ने उनके मुंह में रिवॉल्वर ठूंसते हुए धमकाया और कहा कि शिकायतों की वजह से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. जान बचानी है तो 20 लाख रुपये देने होंगे. शैलेंद्र किसी तरह माफी मांगकर बच निकले, लेकिन बाद में भी उनसे पैसों की मांग होती रही. शैलेंद्र की तहरीर पर विपिन गुप्ता, अखिलेश दुबे समेत सात लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, रंगदारी, धमकी, मारपीट, बलवा और डकैती की धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

पहले भी रहा है विवादों में

विपिन गुप्ता का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. पहली बार 2011 में पुलिस ऑफिस के पास शार्प शूटर शानू ओलंगा की हत्या के लाइव फोटो छापकर चर्चा में आया. फिर 2013 में कानपुर प्रेस क्लब का चुनाव हारने के बावजूद पुलिस दबाव में उपाध्यक्ष बनाए गए. उसके बाद एक युवती की शिकायत पर महीनों तक जेल में रहे. ईगल नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पत्रकारों व अफसरों पर आपत्तिजनक संदेश वायरल किए. ब्रह्मास्त्र ग्रुप के जरिए पत्रकारों, नेताओं और उद्यमियों की बदनामी कर रंगदारी वसूली गई.

पुलिस जांच और खुलासे

लखनऊ क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि विपिन गुप्ता फर्जी आईडी से सिम कार्ड लेता और कानपुर सेंट्रल स्टेशन के फ्री वाई-फाई से संदेश वायरल करता था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह सब अखिलेश दुबे के इशारे पर होता था. दुबे के दबदबे के चलते कई मामले दबा दिए गए थे. विपिन गुप्ता के खिलाफ अधिवक्ताओं और पत्रकारों की शिकायतों पर विभिन्न थानों में कई बार एफआईआर दर्ज हो चुकी है. जांच में यह भी साबित हुआ कि ब्रह्मास्त्र व्हाट्सएप ग्रुप का असली संचालक वही था,जहां से आपत्तिजनक संदेश फैलाए जाते थे.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago