West Bengal SIR News: चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के बाद वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। यह संख्या राज्य के कुल 7.6 करोड़ मतदाताओं का लगभग 11.9% है। 28 फरवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए, जिससे मतदाताओं की संख्या करीब 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई है।
28 फरवरी को प्रकाशित शुरुआती अंतिम सूची में 6,366,952 लोगों के नाम बाहर किए गए थे। इसके परिणामस्वरूप, हटाए गए नामों की कुल संख्या अब 90 लाख से अधिक (कुल 9,083,345) हो गई है। सीमावर्ती जिले जैसे कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना उन जगहों में शामिल हैं, जहां मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं।
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। जबकि शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए वोटर लिस्ट 9 अप्रैल को 'फ्रीज' की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "इस चरण में वोटर लिस्ट में कोई और नाम शामिल नहीं किया जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…